5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर – हम सभी को यात्रा करना और नई जगहों की खोज करना बहुत पसंद है, कुछ लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं और इसलिए आज हम आपको दिल्ली से महज 350 किलोमीटर दूर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से भरपूर 5 बेहतरीन ठंडी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहाँ आप इन छुट्टी घूमने जा सकते है | हिल स्टेशनों की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए ये स्थान बहुत अच्छे हैं।

विषयसूची

दिल्ली के पास ठंडे स्थान – Cold Places Near Delhi

भारत की सबसे ठंडी जगह – Coldest Place In India

  • देहरादून
  • नैनीताल
  • मसूरी
  • चकराता
  • औली

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर

भारत के सबसे ठंडे टूरिस्ट प्लेसेस – Coldest Tourist Places In India

देहरादून उत्तराखंड (Dehradun Uttarakhand)

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
  • देहरादून गढ़वाल हिमालय में स्थित उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।
  • देहरादून अपने सुरम्य पहाड़ी दृश्यों, सुहावने मौसम और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।
  • देहरादून भारत का एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र भी है, यहाँ भारतीय सैन्य अकादमी, दून विश्वविद्यालय और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय जैसे कई प्रतिष्ठित शिक्षा केंद्र हैं।
  • देहरादून की आर्किटेक्चर, संस्कृति और मनमोहक दृश्य बहुत आकर्षक हैं जो हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।

दिल्ली से देहरादून की दूरी – Delhi to Dehradun distance

दिल्ली से देहरादून की दूरी 280 किमी है।

दिल्ली से देहरादून कैसे जाएं – How To Reach Dehradun From Delhi

देहरादून कैसे जाएं – How To Reach Dehradun

देहरादून आप सड़क, हवाई जहाज और ट्रेन से पहुंच सकते हैं। देहरादून का हवाई अड्डा जॉली ग्रांट है और रेलवे स्टेशन देहरादून है।

नैनीताल उत्तराखंड (Nainital Uttarakhand)

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
  • नैनीताल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। नैनीताल “नैनी झील” के आसपास स्थित है।
  • इसे भारत का “लेक डिस्ट्रिक्ट” भी कहा जाता है।
  • नैनीताल सात पहाड़ियों से घिरा एक खूबसूरत शहर है।
  • नैनीताल का मनमोहक प्राकृतिक वातावरण, ऊंचे पहाड़, पेड़ों से घिरी घुमावदार सड़कें, हर पल बदलने वाला रोमांटिक मौसम, यह हिल स्टेशन कपल्स और फैमिली दोनों के लिए एक आदर्श जगह है।

दिल्ली से नैनीताल की दूरी – Delhi to Nainital distance

दिल्ली से नैनीताल की दूरी 311 किमी है।

दिल्ली से नैनीताल कैसे जाएं – How To Reach Nainital From Delhi

नैनीताल कैसे जाएं – How To Reach Nainital

सड़क मार्ग के अलावा नैनीताल से कोई सीधा संपर्क नहीं है। नैनीताल का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो लगभग 23 किमी दूर है और नैनीताल का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है, जो लगभग 70 किमी दूर है। आप दिल्ली, मुंबई, जैसे जैसे प्रमुख शहरों से रेलवे द्वारा काठगोदाम या हवाई जहाज से पंतनगर हवाई अड्डा तक पहुँच कर टैक्सी, कैब, या बस के माध्यम से नैनीताल पहुँच सकते है |

मसूरी उत्तराखंड (Mussoorie Uttarakhand)

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
  • मसूरी उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।
  • पहाड़ों की रानी ((Queen of Hills) के नाम से मशहूर मसूरी की खूबसूरती और मौसम दोनों ही पूरे साल बेहद सुहावने रहते हैं।
  • मसूरी को गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।
  • मसूरी आने वाले पर्यटक प्रकृति की सुंदरता और मंत्रमुग्ध करने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियों से इतने प्रभावित होते हैं कि उनमें से कई यहां रहने की योजना बना लेते हैं।

दिल्ली से मसूरी की दूरी – Delhi to Mussoorie distance

दिल्ली से मसूरी की दूरी 312 किमी है।

दिल्ली से मसूरी कैसे जाएं – How To Reach Mussoorie From Delhi

मसूरी कैसे जाएं – How To Reach Mussoorie

मसूरी भारत में कहीं से भी आसानी से पहुँचा जा सकता है। मसूरी का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जौलीग्रांट हवाई अड्डा है और निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून है। दिल्ली और मुंबई से देहरादून के लिए सीधी उड़ानें और ट्रेनें उपलब्ध हैं। देहरादून सड़कों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। देहरादून और देश के अन्य हिस्सों से मसूरी के लिए कई राज्य और निजी बसें उपलब्ध हैं। जिनसे आप आसानी से मसूरी पहुंच सकते है |

चकराता उत्तराखंड (Chakrata Uttarakhand)

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
  • चकराता उत्तराखंड में देहरादून से लगभग 88 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से लगभग 7000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • हरे-भरे पेड़ों, लाल रोडोडेंड्रोन और बर्फीली हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसा चकराता उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है।
  • चकराता में आप माउंटेन क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, स्कीइंग जैसी एडवेंचर राइड का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • यह खूबसूरत हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स, बर्ड वॉचर्स और पक्षी विज्ञानी के लिए स्वर्ग है।

दिल्ली से चकराता की दूरी – Delhi to Chakrata distance

दिल्ली से चकराता की दूरी 353 किमी है।

चकराता कैसे पहुंचे – How To Reach Chakrata

दिल्ली से चकराता कैसे जाएं – How To Reach Chakrata From Delhi

NH44 के माध्यम से दिल्ली से चकराता की दूरी लगभग 326 किमी है। आप दिल्ली से सड़क, हवाई जहाज या ट्रेन से देहरादून पहुंच सकते हैं। देहरादून पहुंचने के बाद आप चकराता के लिए बस, टैक्सी या कैब से करीब 4 घंटे का सफर तय करेंगे। इस बीच आप पूरे रास्ते हरे-भरे प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

औली उत्तराखंड (Auli Uttarakhand)

5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर
  • औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यह उत्तराखंड का एक बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।
  • औली विदेशी पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है क्योंकि यह हिमालय की पहाड़ियों पर स्थित एक प्रमुख स्कीइंग स्थल है।
  • औली में आप भारत की सबसे लंबी केबल राइड का मजा भी ले सकते हैं।
  • आप औली से देश की दूसरी सबसे ऊंची नंदा देवी चोटी के शानदार नज़ारे भी देख सकते हैं।

दिल्ली से औली की दूरी – Delhi to Auli distance

दिल्ली से औली की दूरी 312 किमी है।

दिल्ली से औली कैसे जाएं – How To Reach Auli From Delhi

औली कैसे पहुंचे – How To Reach Auli

आप सड़क मार्ग से ही औली पहुँच सकते हैं, क्योंकि औली का निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार है और निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट, देहरादून है, जहाँ से आप सड़क मार्ग से ही औली पहुँच सकते हैं। औली पहुंचने के लिए आपको उत्तराखंड के प्रमुख शहरों जैसे हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश से टैक्सी और बस की सुविधा मिल जाएगी, जिससे आप औली जा सकते हैं।

आशा है कि आपको इस (5 Best ठंडी जगहें दिल्ली से सिर्फ 350 किमी दूर) ब्लॉग पोस्ट से सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें

Leave a Comment