सीलैंड इंग्लैंड के सफोल्क बीच से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सीलैंड कुल 250 मीटर में फैला हुआ है। यहां केवल 27 लोग रहते हैं।
सीलैंड एक समुद्री किले पर आधारित है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनाया गया था।
सीलैंड जिस किले पर स्थित है, उसे अंग्रेजों ने बनवाया था।
वर्ल्ड वॉर के बाद इसे खाली करा लिया गया था, तब से सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा है।
रॉय बेस्ट नाम के शख्स ने 2012 में खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित किया था।
उनकी मृत्यु के बाद उनके बेटे माइकल ने सीलैंड पर राज करना शुरू कर दिया है।
यह देश एक "माइक्रोनेशन" है यानी यह देश किसी भी देश का हिस्सा नहीं माना जाता है।
इसकी अपनी मुद्रा और मुहर है, भले ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त न हो।