"द वैक्सीन वॉर" सिर्फ एक मिनट में जानिए पूरी कहानी।

फिल्म "द वैक्सीन वॉर" के निर्देशक "विवेक रंजन अग्निहोत्री" हैं।

"विवेक रंजन अग्निहोत्री" ने ताशकंद और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

"द वैक्सीन वॉर" एक ऐसी ही बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म कोरोना काल की सच्ची कहानी है।

फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, निवेदिता भट्टाचार्य, मोहन कपूर, सप्तमी गौड़ा और अनुपम खेर जैसे कलाकार हैं।

यह भारत की पहली फिल्म है जो बायो-साइंस पर आधारित है।

यह फिल्म ICMR और NIV के वैज्ञानिकों को समर्पित है जिन्होंने पूरे देश को बचाने के लिए दिन-रात काम किया।

इस फिल्म में भारतीय वैज्ञानिकों को वैक्सीन बनाते समय किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा और वैक्सीन कैसे बनी, यह संक्षेप में दिखाया गया है।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारे ही देश और विदेश के कुछ तथाकथित लोग हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल तोड़ रहे थे और कह रहे थे कि "India Can't Do It".

हर दिन भारत पर विदेशी वैक्सीन लेने का दबाव डाला जा रहा था और इसके साथ ही हर दिन लेखों और ट्वीट्स के जरिए अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही थीं कि भारत कभी भी वैक्सीन नहीं बना सकता।

इन तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए भी भारतीय वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे असरदार वैक्सीन तैयार की।

मैंने यह अमेजिंग ट्रू स्टोरी देख ली है, आप सब भी इसे देखने अवश्य जायें।

जानिए फिल्म द वैक्सीन वॉर में किसने निभाया था किसका असली रोल।